अफ्रीकी देश कैमरून में बोको हरम का हमला, 2 जवानों की मौत
संदिग्ध नाइजीरियाई इस्लामिक संगठन बोको हरम ने नाइजीरिया की सीमा से सटे अफ्रीकी देश कैमरून के 'फार नॉर्थ रीजन' प्रांत एक सैन्य ठिकाने पर हमला कर दिया,जिसमें दो जवानों की जान चली गई। जवाबी कार्रवाई में सात हमलावर भी मारे गए।
नई दिल्ली:
संदिग्ध नाइजीरियाई इस्लामिक संगठन बोको हरम ने नाइजीरिया की सीमा से सटे अफ्रीकी देश कैमरून के 'फार नॉर्थ रीजन' प्रांत में एक सैन्य ठिकाने पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवानों की जान चली गई है। इस हमले की जवाबी कार्रवाई में सात हमलावर मारे गए है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , कैमरून की सेना के एक सूत्र ने बताया कि हमलावरों ने नाइजीरिया की सीमा से सटे 'फार नॉर्थ रीजन' प्रांत के सौएराम इलाके में स्थित कैमरून सुरक्षा बलों के ठिकाने पर शनिवार तड़के दो बजे हमला कर दिया। हालांकि सेना ने इस हमले को विफल कर दिया।
और पढें: पाकिस्तान में जारी अभियान के तहत मारे गए 30 से अधिक आतंकवादी
शुरुआती आकलन के अनुसार, घटनास्थल से हमलावरों के सात शव बरामद किए गए। सूत्र ने यह भी बताया कि हमले में कैमरून सेना के दो जवानों की भी जान चली गई। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही इस संबंध में कैमरून प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी