ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस ने दिया इस्तीफा, यौन उत्पीड़न के लगे आरोप
ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद शुक्रवार को पद से इस्तीफे का ऐलान किया।
केनबरा:
ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबाय जॉयस ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद शुक्रवार को पद से इस्तीफे का ऐलान किया।
जॉयस ने ट्वीट कर कहा, 'मैं सोमवार (26 फरवरी) को नेशनल पार्टी के नेता और देश के उप प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं सभी का समर्थन जताने के लिए आभार व्यक्त करता हूं, विशेष रूप से न्यू इंग्लैंड के लोगों का।'
एक महिला ने जॉयस के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नेशनल पार्टी के कुछ सांसदों ने उनसे अपना समर्थन वापस ले लिया था।
नेशनल पार्टी के सांसद एंड्रयू गी ने शुक्रवार को कहा, 'जब तक मुझे बार्नबाय से जुड़ी कुछ समस्याओं के संदर्भ में स्पष्टीकरण नहीं मिल जाता, मैं उनका समर्थन नहीं कर पाऊंगा।'
और पढ़ें: सीरिया के पूर्वी घौता में 48 घंटों में 250 की मौत: मानवाधिकार समूह
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां