संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव बनें एंटोनियो गुटेरेस
पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के नये महासचिव के तौर पर शपथ ग्रहण की।
संयुक्त राष्ट्र:
पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने नये महासचिव के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। गुटेरेस, संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के रुप में बान की मून की जगह लेंगे। एंटोनियो गुटेरेस एक जनवरी से कार्यभार ग्रहण करेंगे।
यह भी पढ़ें- पुर्तगाल के पूर्व पीएम एंटोनियो हो सकते हैं यूएन के महासचिव
संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा महासचिव बान की मून का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। गुटरेस को यूएन महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन ने शपथ दिलाई। इसके लिए 193 सदस्यीय महासभा का विशेष सत्र बुलाया गया। गुटेरेस को महासभा ने सर्वसम्मति से बान का उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने अक्तूबर में इस पद के लिए उनका नाम सर्वसम्मति से अंतिम मंजूरी के लिए महासभा के पास भेजने का फैसला किया था।
यह भी पढें- सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की शपथ लेंगे गुटेरेस
गुटेरेस ने शपथ ग्रहण करने के बाद विश्व में शांति स्थापित करने और विश्व की बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वयक एवं सेतु का काम करने का निश्चय किया। गुटेरेस का पांच वर्षीय कार्यकाल एक जनवरी 2017 को शुरू होगा और 31 दिसंबर 2021 को समाप्त होगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य