रुइया ग्रुप के चेयरमैन पवन रुइया को 14 दिन की सीआईडी हिरासत में भेजा गया
शनिवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने रुइया को नई दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था।
नई दिल्ली:
रुइया समूह के चेयरमैन पवन रुइया को 14 दिनों के लिए सीआईडी हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने रुइया को नई दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें बैरकपुर कोर्ट भेजा गया था।
Pawan Ruia arrested in connection with Jessop factory fire has been sent to 14 days CID custody from Barrackpore court (West Bengal) pic.twitter.com/EOHoYKK6Dr
— ANI (@ANI_news) December 11, 2016
रुइया को भारतीय रेल की तरफ से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले रुइया ने सीआईडी मुख्यालय में आने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें- रुइया ग्रुप के चेयरमैन पवन रुइया को सीआईडी ने किया गिरफ्तार
जेसप फैक्ट्री में लगी आग के मामले में रुइया को सीआईडी ने चार बार समन भेजा था, लेकिन इसके बावजूद वह सीआईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। रुइया ने केंद्र सरकार से जेसप एंड कॉरपोरेशन में नियंत्रण वाली हिस्सेदारी खरीदी थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए