बंगाल : वाम मोर्चा के नवान्न अभियान में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाई लाठियां
11 वामपंथी श्रमिक-किसान संगठनों के ‘नवान्न अभियान’ के दौरान सोमवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गयी।
नई दिल्ली:
11 वामपंथी श्रमिक-किसान संगठनों के ‘नवान्न अभियान’ के दौरान सोमवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गयी। पुलिस ने वामपंथी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस द्वारा बल का प्रयोग करने के कारण मामला बिगड़ गया।
हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ वाटर कैनन और आंसू गैस का उपयोग किया। वाम मोरचा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस द्वारा लाठी चार्ज में 250 लोगों को गंभीर चोट आई है। पुलिस की कार्रवाई में 15 से ज्यादा मीडियाकर्मियों को भी चोटें आयी हैं।
आपको बता दे कि सोमवार को 18 सूत्री मांगों के समर्थन में वामपंथी संगठनों की ओर से खिदिरपुर, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल रानी रासमणि एवेन्यू से रैली निकाली गयी। इसी दौरान पुलिस और वामपंथी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए