केरल के पहले ट्रांसजेंडर कपल ईशान-सूर्या ने रीति-रिवाज से रचाई शादी
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पहली बार कानूनी रूप से एक ट्रांसजेंडर जोड़े ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत पारंपरिक रस्मों रिवाज से शादी की।
तिरुवनंतपुरम:
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पहली बार कानूनी रूप से एक ट्रांसजेंडर जोड़े ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत पारंपरिक रस्मों रिवाज से शादी की।
तैंतीस साल के ईशान ने महिला से पुरुष बनने के लिए सर्जरी करवाई थी, जबकि 31 साल की सूर्या ने पुरुष से महिला बनने के लिए सर्जरी करवाई थी। सूर्या एक टीवी एंकर और ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की एक राज्य समिति सदस्य है, जबकि ईशान एक व्यवसायी हैं।
इस समलैंगिक जोड़े ने मन्नम हाल में भव्य शादी समारोह में एक-दूसरे को अपना हमसफर बना लिया। जब से इस जोड़े ने अपनी शादी की घोषणा की, ट्रांसजेंडर समुदाय में काफी खुशी का महौल है।
Ishaan K Shaan and Surya become the first transsexual couple of #Kerala, after getting married at a ceremony in Thiruvananthapuram pic.twitter.com/7tiCXj4Fw1
— ANI (@ANI) May 10, 2018
ईशान और सूर्या की मुलाकात 6 साल पहले हुई थी, तब से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
दुल्हन सूर्या ने कहा कि अब हम आधिकारिक तौर पर कपल (पति-पत्नी) बन गए हैं। हम दुनिया को दिखाएंगे हम प्यार और शादी भी कर सकते हैं।
सूर्या केरल की पहली ट्रांसजेंडर है जिनके पास वोटर आईडी है। इस शादी में ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट के अलावा सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ें: सुषमा स्वराज ने सुधारी कश्मीरी युवक की भूगोल, कही ये बात
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य