Video: गिफ्ट में फोन नहीं मिला तो गर्लफ्रेंड ने जड़ दिए 52 थप्पड़, वायरल हुई वीडियो
हैरानी वाली बात ये है कि इस वीडियो में कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं जो बस खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं
नई दिल्ली:
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की एक लड़के को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही है. हैरानी वाली बात ये है कि इस वीडियो में कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं जो बस खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं. अब एक और हैरान कर देने वाली बात. वीडियो में जो लड़का लड़की नजर आ रहे हैं वो असल में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड है. घटना 20 मई यानी चाइनीज वैलेंटाइन के दिन की है.
जानकारी के मुताबिक चाइनीज वैलेंटाइन के दिन गर्लफ्रेंड इतनी आगबबूला हो गई कि उसने आव देखा न ताव, बस अपने बॉयफ्रेंड पर तमाचे बरसाने लगी. इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को 52 तमाचे मारे. अब इस लड़की ने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह भी सुन लीजिए. दरअसल ये लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट में फोन नहीं ला पाया था, जिससे गर्लफ्रेंड काफी नाराज हो गई. जानकारी के मुताबिक लड़की लंबे समय से अपने बयफ्रेंड को पैसों से जुड़ी मदद दे रही थी, लेकिन जब वैलेंटाइंस के दिन भी लड़का उसके लिए गिफ्ट में फोन नहीं लाया तो वो खुद को कंट्रोल नहीं कर सकी.
वहीं लड़का भी इसे अपनी गलती समझकर पछतावा महसूस करने लगा और उसने लड़की को सबके सामने 52 थप्पड़ मारने की इजाजत दे दी. लड़की को थप्पड़ मारते देख वहां भीड़ जमा हो गई. मौके पर पुलिस भी पहुंचे गई. पुलिस मामला सुलझाने के लिए जोड़े को पुलिस स्टेशन ले जाने लगी. ये सब देख लड़के ने पुलिस से आग्रह किया कि वो उसकी गर्लफ्रेंड को छोड़ दें. बाद में पुलिस ने मामला समझकर दोनों को छोड़ दिया और वादा लिया की सार्वजनिक स्थान पर दोबारा कभी ऐसी गलती नहीं करेंगे. आप भी देखें ये वीडियो
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें