logo-image

जीवा ने पापा से पूछा 'ऐ महेंद्र सिंह धोनी, कैसन बा?' तो मिला ये जवाब, देखें VIRAL VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।

Updated on: 25 Nov 2018, 12:21 AM

मुंबई:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इस बार धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसे फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही धोनी और जीवा की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

दरअसल इस वीडियो में धोनी बेटी जीवा से दो अलग भाषाओं में बात कर रहे हैं। जीवा उनसे भोजपुरी में सवाल पूछती हैं, 'ऐ महेंद्र सिंह धोनी, कैसन बा?' तो धोनी जवाब देते हैं, 'ठीके बा!'

ये भी पढ़ें: करीना कपूर को सफेद साड़ी में देख थम गईं सबकी निगाहें, इंटरनेट पर छाया उनका ये LOOK

View this post on Instagram

Greetings in two language

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

इसके बाद धोनी और जीवा तमिल भाषा में एक-दूसरे से बात करने लगते हैं। बता दें कि धोनी की मातृभाषा भोजपुरी है।

इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि जीवा अपने पिता धोनी की तरह ही टैलेंटेड हैं। इतनी कम उम्र में ही वह बहुत समझदार हैं।

ये भी पढ़ें: #Nickyanka: अपनी शादी में हेलिकॉप्टर से एंट्री मारेंगी प्रियंका चोपड़ा! ऐसे हो रही है तैयारी

इसके पहले भी धोनी और जीवा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पापा धोनी को गाजर खिला रही थीं।

View this post on Instagram

Ziva’s bugs bunny @zivasinghdhoni006

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

गौरतलब है कि इस समय धोनी भारतीय टीम से बाहर हैं।