logo-image

सिर्फ जेब और जिप वाली वायरल जींस हुई SOLD OUT, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जींस की खूब चर्चा हुई। सिर्फ जेब और जिप वाली इस जींस का बहुत मजाक उड़ा था।

Updated on: 04 May 2018, 10:06 PM

मुंबई:

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जींस की खूब चर्चा हुई। सिर्फ जेब और जिप वाली इस जींस का बहुत मजाक उड़ा था। वहीं कीमत जानकर लोग हैरान थे। 11 हजार से ज्यादा रुपये वाली जींस सोल्ड आउट हो चुकी है।

जी हां, इस जींस को लेकर बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने ट्वीट कर कहा, 'ये है भविष्य की रिप्ड जींस, 11 हजार की कीमत वाली जींस के नाम पर सिर्फ धागे...।'

यह एक्सट्रीम कट आउट जींस आगे और पीछे से फटी हुई है। इसमें सिर्फ जिप और जेब है। यह भी कह सकते हैं कि इसमें धागों के अलावा और कुछ नहीं है। इसे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।

ये भी पढ़ें: चार्ली चैपलिन बने रणवीर सिंह, वायरल वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप