Chandigarh lok sabha election result: BJP उम्मीदवार किरण खेर ने कांग्रेस के पवन बंसल को हराया
वर्तमान में यहां किरण खेर सांसद हैं. किरण खेर से पहले यहां से पवन कुमार बंसल कांग्रेस से 4 बार सांसद रह चुके हैं.
नई दिल्ली:
चंडीगढ़ में बीजेपी की उम्मीदवार किरण खेर ने कांग्रेस के पवन बंसल को हरा अपनी जीत दर्ज कराई है. वर्तमान में यहां किरण खेर सांसद हैं. किरण खेर से पहले यहां से पवन कुमार बंसल कांग्रेस से 4 बार सांसद रह चुके हैं. चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर 1967 में भारतीय जनसंघ के चांद गोयल, 1971 में कांग्रेस के अमरनाथ विद्यालंकार, 1977 में पूर्व उपराष्ट्रपति जनता पार्टी के कृष्णकांत, 1980 और 1984 में कांग्रेस के जगन्नाथ कौशल, 1989 में जनता दल के हरमोहन धवन, 1991 में कांग्रेस के पवन कुमार बंसल, 1996 और 1998 में BJP के सत्यपाल जैन, 1999, 2004 और 2009 में कांग्रेस के पवन कुमार बंसल ने जीत हासिल की थी. जिसके बाद 2014 में बीजेपी की किरण खेर ने इस सीट पर जीत हासिल की थी और अब एक बार फिर यानी कि 2019 में किरण खेर ने जीत हासिल की है.
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर : सेना को मिली बड़ी सफलता मारा गया आतंकी कमांडर जाकिर मूसा
सन 1966 में स्थापित केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ दो पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है. चंडीगढ़ एक लोकसभा संसदीय क्षेत्र है. चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता पांच लाख से अधिक हैं. इस केंद्र शासित प्रदेश में राज्य स्तरीय विधानसभा चुनाव नहीं होते हैं. चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान हुआ था.
चंडीगढ़ की बात की जाए तो साल 2011 की देश की जनगणना के अनुसार, देश के पहले नियोजित शहर चंडीगढ़ की आबादी 10, 55,450 थी. चडीगढ़ की अपनी वास्तुकला और शहरी डिजाइन के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है. चंडीगढ़ में प्रति वर्ग किलोमीटर 7,900 व्यक्तियों का जनसंख्या घनत्व है. शहर में पुरुषों की कुल संख्या 55 फीसदी और महिलाएं 45 फीसदी हैं. चंडीगढ़ में सन 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 5, 25,437 थी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य