News Nation Logo

UP: हरदोई में 71 किसानों पर गिरी NGT की गाज, पराली जलाने पर लगा ढाई लाख का जुर्माना

Updated : 13 November 2019, 12:09 PM

लगातार बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम और NGT के कड़े निर्देशों का पालन होना शुरु हो गया है. हरदोई में धान के खेतों में पराली जलाना किसानों को भारी पड़ गया. पराली जलाते हुए ुपकड़े जाने पर 71 किसानों पर कार्रवाई हुई है, वहीं प्रशासन ने किसानों पर करीब ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. पराली जलाने पर रोक के बावजूद 13 लेखपाल अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई.