News Nation Logo

सबसे बड़ा मुद्दा: सोनभद्र फिर पहुंची प्रियंका गांधी, विरोधियों के आरोपों में कितना दम

Updated : 14 August 2019, 03:16 PM

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार का मामला एक बार फिर गरमाने लगा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दोबारा सोनभद्र पहुंची. प्रियंका के साथ इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी साथ रहे. प्रियंका गांधी ने यहां उम्भा गांव में हुए नरसंहार में मृत लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की।