News Nation Logo

Stadium: टी-20 में अपना दम दिखाएगी टीम इंडिया, दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा मुकाबला

Updated : 06 February 2019, 10:11 AM

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उनके ही घर में 4-1 से मात देने के बाद सीरीज को अपने नाम किया। वनडे के बाद टी-20 की बारी है। बता दें टीम इंडिया आज टी-20 में अपना दम दिखाएंगी। यह मुकाबला दोपहर 12.30 बजे शुरु होगा। टीम इंडिया ने किवियों को हराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपको यह भी बता दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड में भारत को दोनों टी-20 मैंचों में हार का सामना करना पड़ा था।