News Nation Logo

GOAL: रोनाल्डो की हैट्रिक पुर्तगाल-स्पेन का मैच ड्रा

Updated : 17 June 2018, 12:16 AM

करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शानदार हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने शुक्रवार देर रात यहां फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रा खेलकर एक अंक अर्जित किया। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने अपने करियर में पहली बार स्पेन के खिलाफ गोल दागा। स्पेन के लिए इस मैच में डिएगो कोस्टा ने दो जबकि नाचो फनार्डीज ने एक गोल किया।