News Nation Logo

करोड़ों के दौलत की गम हुई चाबी, जांच जारी

Updated : 10 June 2018, 03:14 PM

ओडिशा के पुरी में स्थित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार (कोष) की चाबियां नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच तीन महीने में पूरी होगी। इस मुद्दे पर राज्य सचिवालय पर कानून मंत्री प्रताप जेना और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा होने के बाद यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार इसकी जांच ओडिशा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश करेंगे और उन्हें इसकी जांच तीन महीने के अंदर पूरी करनी होगी।