News Nation Logo

मुद्दा आज का: आस्था के नाम पर खिलवाड़ कब तक?

Updated : 26 April 2018, 11:28 PM

पोक्सो की विशेष अदालत ने आसाराम को पांच साल पहले नाबालिग लड़की के साथ किये गए रेप मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि उन्होंने संतों को बदनाम किया है और लोगों के विश्वास को तोड़ा है। स्पेशल जज मधुसूदन शर्मा ने अपने 453 पन्नों के फैसले में नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस गंभीर हरकत से 'न सिर्फ लोगों का विश्वास तोड़ा है बल्कि लोगों के बीच संतों के सम्मान को भी खत्म किया है।' जज ने कहा, 'आरोपी असाराम संत कहे जाते हैं। उनके देश ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे लाखों श्रद्धालु हैं जो उनके अनुयायी रहे हैं। उनके 400 से अधिक आश्रम हैं... मे रे विचार से आऱोपी ने घिनौना और जघन्य कृत्य करके अपने अनुयायियों का विश्वास और संतो के सम्मान को खत्म किया है।'