News Nation Logo

सऊदी अरब में महिलाओं की ड्राइविंग से बैन हटा

Updated : 24 June 2018, 08:27 PM

सऊदी अरब के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक दिन रहने वाला है। आज सऊदी में महिलाएं सड़कों पर खुद गाड़ी चला सकेंगी और इसी के साथ यह देश महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का अंतिम देश बन जाएगा। 60 से ज्यादा सालों से महिलाएं सिर्फ पैसेंजर सीट पर ही बैठा करती थीं। खाड़ी देश में 1.51 करोड़ महिलाएं पहली बार सड़कों पर गाड़ी चला सकेंगी।