News Nation Logo

प्रख्यात खेल कमेंटेटर जसदेव सिंह का निधन

Updated : 26 September 2018, 01:27 PM

भारतीय खेल की सुनहरी आवाज़ जसदेव सिंह का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया. लोकप्रिय भारतीय खेल कमेंटेटर जसदेव सिंह ने विश्व भर में अपनी आवाज़ का लोहा मनवाया था. पदमश्री और पद्मभूषण से सम्मानित जसदेव सिंह ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और एक बेटी हैं। जसदेव स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर 1963 से सरकार द्वारा संचालित मीडिया दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के लिए कमेंट्री करते आ रहे थे. जसदेव सिंह ने 1955 में जयपुर में आल इंडिया रेडियो में काम करना शुरू किया और आठ साल बाद राजधानी दिल्ली में आ गए. खेल और कमेंट्री की दुनिया में जाना-पहचाना नाम जसदेव सिंह ने करीब 35 साल तक दूरदर्शन के लिए काम किया. साल 1985 में उन्हें पदमश्री और 2008 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.