News Nation Logo

दिल्ली-एनसीआर में सुबह हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Updated : 28 June 2018, 11:21 AM

राष्ट्रीय राजधानी में गुरूवार को सुबह बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 29 जून तक दिल्ली में मानसून आने की घोषणा की थी लेकिन दो दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है।