News Nation Logo

पीएम नरेंद्र मोदी 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित

Updated : 03 October 2018, 02:26 PM

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह संयुक्त राष्ट्र के तरफ से पर्यावरण के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। संयुक्त राष्ट्र ने 27 सितंबर को इस पुरस्कार को दिए जाने की घोषणा की थी। 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवार्ड से सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान भारतीयों के लिए है। भारतीय पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।