Updated : 08 December 2017, 06:25 PM
कांग्रेस से सस्पेंड किए जाने के बाद मणिशंकर अय्यर ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनके कुछ कहने से कांग्रेस पार्टी को किसी तरह का नुकसान हुआ है तो वो इसके लिए माफी मांगते हैं। इसके बदले पार्टी जो भी सजा देगी, उन्हें मंजूर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। उनके कहे का गलत मतलब निकाला गया। अगर फिर भी पार्टी जो चाहे सजा दे, उन्हें मंजूर है।