News Nation Logo

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Updated : 13 February 2018, 09:14 AM

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ा हुआ है। भक्त लंबी लाइन में लगकर महादेव के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालु दूध और जलाभिषेक कर महादेव से मनोकामनाएं मांग रहे हैं।