कर्नाटक: लोकायुक्त पर चाकू से हमला, गंभीर हालात में भर्ती
Updated : 07 March 2018, 04:39 PM
कर्नाटक के बेंगलुरू में लोकायुक्त वी विश्वनाथ शेट्टी पर उनके ऑफिस में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। राज्य के गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।