News Nation Logo

CBSE के 12वीं के परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Updated : 27 May 2018, 02:54 PM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने शनिवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया और पहले छह स्थानों पर लड़कियों ने ही कब्जा जमाया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पूरे परिणामों में, लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 9.32 प्रतिशत अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.31 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.99 प्रतिशत है।