News Nation Logo

अहमदाबाद: सिविल हॉस्पिटल में 9 नवजात बच्चों की मौत

Updated : 29 October 2017, 01:37 PM

गुजरात के अहमदाबाद में सिविल हॉस्पिटल में शुक्रवार रात 12 से शनिवार रात तक 9 नवजात बच्चों की मौत हो गई। इस बात की पुष्टि अस्पताल प्रबंधन ने भी की है। मरने वाले सभी नवजात बच्चे आईसीयू में भर्ती थे। हॉस्पिटल में 5 बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। तीन बच्चों को जन्मजात अस्थमा की परेशानी थी जिससे वे सांस नहीं ले पा रहे थे।