News Nation Logo

चारा घोटाला: लालू ने रांची सीबीआई अदालत के समाने किया सरेंडर

Updated : 30 August 2018, 01:33 PM

चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज यानी गुरुवार को रांची में सीबीआई की विशेष अदालत के सामने सरेंडर कर दिया है। इसके बाद लालू प्रसाद यादव सीधे बिरसा मुंडा जेल पहुंचे। यहां से उन्हें इलाज के लिए रिम्स भर्ती कराया जाएगा। वहीं, लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने लालू के सरेंडर की जानकारी देते हुए कहा,'एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टर उनकी जांच करेंगे और फिर अदालत को उनकी हालत के बारे में सूचित करेंगे।'