Updated : 22 December 2017, 03:31 PM
दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक बेटी ने कथित तौर पर अपनी मां और भाई को ही गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात की है। गोली लगने के बाद मां और बेटे को इलाज़ के लिए घायल अवस्था में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही केस दर्ज कर लिया है।