News Nation Logo

दिल्ली में आंशिक बदली छाई, बारिश होने के आसार

Updated : 26 June 2018, 01:11 PM

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने धूलभरी आंधी और तूफान की आशंका जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 'आसमान में आंशिक रूप से दिन भर बादल छाए रहेंगे, धूलभरी आंधी, तूफान चलने की आशंका है। हालांकि, बारिश होने के आसार कम हैं।'