Updated : 17 August 2017, 04:46 PM
बिहार के 14 जिलों के करीब 73 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में है। आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार, राज्य के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिले के 98 प्रखंड की 1,070 ग्राम पंचायतों की 73 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। राज्य में बाढ़ से अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल से आने वाली नदियां भी राज्य के लिए आफत बनी हुई है।