News Nation Logo

मार्शल अर्जन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई

Updated : 18 September 2017, 02:08 PM

पाकिस्तान को 1965 की जंग में एक घंटे के अंदर घुटनों पर ला देने वाले भारतीय वायु सेना के जांबाज मार्शल अर्जन सिंह को सोमवार को आखिरी विदाई दी गई। दिल्ली के बरार स्क्वेयर में अर्जन सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मार्शल को 17 तोपों और फ्लाई पास्ट से सलामी दी गई।