News Nation Logo

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को हुआ कोरोना वायरस

Updated : 25 March 2020, 09:20 PM

यूनाइटेड किंगडम के होने वाले राजा प्रिंस चार्ल्स भी कोरोनावायरस की मार से नहीं बच पाए हैं. यूके मीडिया ने इस बात का खुलासा किया है कि अब प्रिंस चार्ल्स भी दुनिया भर में फैली महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण की जद में आ गए हैं. प्रिंस चार्ल्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई आई है और उनकी पत्नी कैमिला इस समय आइसोलेनश में हैं.