News Nation Logo

'अलविदा' विनोद खन्ना - 70 साल की उम्र में हुआ निधन

Updated : 27 April 2017, 11:46 PM

विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। खन्ना (70) एक महीने से भी अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिनों पहले ही उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह काफी कमजोर नज़र आ रहे थे। हालांकि, कुछ लोगों ने कहा था कि उस तस्वीर को एडिट किया गया है। विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे।