logo-image

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की रिलीज से पहले वरुण धवन ने बताया क्यों दिल के करीब है फिल्म

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज होगी। आलिया और वरुण की साथ में यह तीसरी फिल्म है।

Updated on: 14 Feb 2017, 05:32 PM

मुंबई:

आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। सन्नी सुपर साउंड के डबिंग और रिकॉर्डिग स्टूडियो में नजर आए वरुण ने कहा, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया इस साल की मेरी पहली रिलीज होगी। इसलिए यह मेरे दिल के बेहद करीब है।'

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म में बद्रीनाथ की भूमिका निभा रहे अभिनेता ने कहा कि वह फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। वरुण ने कहा, 'हमने इस फिल्म पर कड़ी मेहनत की है। कृपया फिल्म देखें, यह होली से पहले 10 मार्च को रिलीज होगी। उम्मीद है कि दर्शक त्योहार के इस मौसम में मेरी फिल्म का आनंद लेंगे।'

ये भी पढ़ें: वरुण धवन ने किया खुलासा, जानें कैसा होगा बद्रीनाथ की दुल्हनिया में उनका किरदार

फिल्म में वरुण अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। यह तीसरी बार है, जब दोनों किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों करण जौहर की 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: सामने आई 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', देखें फिल्म का पहला लुक

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: गुलाब और चॉकलेट हुए पुराने, इन गिफ्ट से करें वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार