करीना और सैफ के बेटे तैमूर की फोटो हुई वायरल, आप भी देखें सैफीना के बेटे की पहली तस्वीर
करीना और सैफ के बेटे की पहली तस्वीर सामने आयी है। तैमूर की शक्ल कपूर खानदान से बहुत मिलती है। नीली नीली आंखे, हल्के भूरे बाल करीना के बचपन की याद दिला रहा है।
नई दिल्ली:
करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर जन्म के बाद से ही स्टार बन गया। चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ तैमूर के ही चर्चे होने लगे। हर कोई पटौदी खानदान के इस नये चिराग की एक झलक पाने को बेताब दिखा। तैमूर के जन्म के बाद करीना और उनके बेटे की तस्वीर वायरल हुई, जिसे फेक फोटो करार दिया और अब तैमूर की एक और फोटो वायरल हुई है जिसे सैफ ने खुद तैमूर की तस्वीर बताया है।
करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर करीना कपूर के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तैमूर की यह तस्वीर पिछले दिनों सैफ अली खान के व्हाट्सऐप अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर पर लगाई थी। जिसे किसी ने इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। हालांकि सैफ ने एक वेबसाइट से इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि तैमूर की ही है।
यह भी पढ़ें- तैमूर की मम्मी करीना कपूर 1 महीने में ऐसे हुईं स्लिम-ट्रिम, देखें तस्वीरें
A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam) on Feb 12, 2017 at 8:06am PST
तैमूर की एक प्यारी सी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे सो क्यूट। तैमूर की शक्ल कपूर खानदान से बहुत मिलती है। नीली नीली आंखे, हल्के भूरे बाल करीना के बचपन की याद दिला रहा है।
यह भी पढ़ें-शाहरुख खान के फैंस के लिए अच्छी खबर, फिर से देख सकेंगे टीवी सीरियल 'सर्कस'
करीना ने हाल ही में अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा था, 'मेरा बच्चा इस धरती का सबसे आकर्षक बच्चा है। मैं इसे कॉम्पलिमेंट के रूप में लेती हूं क्योंकि इसका होठ बहुत शानदार है।' वहीं पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने भी करीना से तैमूर के बारे में बात करते हुए कहा, 'एक खूबसूरत लम्हा है और यह सच में तैमूर बहुत ही खूबसूरत बच्चा है।'
पिछले दिनों करीना और सैफ के बेटे के नाम को लेकर जमकर विवाद हुआ था। जन्म लेते ही उनका बेटा सोशल मीडिया में कंट्रोवर्सी का कारण बन जाएगा। सैफ-करीना के बेटे का नाम जैसे ही सोशल मीडिया पर अनाउंस किया, वैसे ही उसके नाम को लेकर लोगों ने नेगटिव कमेंट और पोस्ट करने शुरू कर दिए थे। जिसे लेकर जमकर विवाद हुआ
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य