कतर एयरवेज ने शुरू की दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा, 16 घंटे तक लगातार उड़ेगा विमान
कतर एयरवेज ने दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी है। इसकी शुरुआत रविवार को दोहा से ऑकलैंड के बीच की गई।
नई दिल्ली:
कतर एयरवेज ने दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी है। इसकी शुरुआत रविवार को दोहा से ऑकलैंड के बीच की गई। उड़ान संख्या क्यूआर 920 ने दोहा से ऑकलैंड के बीच उड़ान भरी। स्थानीय समय के मुताबिक कतर की राजधानी दोहा से विमान ने 5 बजकर 2 मिनट पर उड़ान भरी और ऑकलैंड के समय के अनुसार सोमवार को 7.30 सुबह में वहां उतरेगी।
बोइंग 777 को वहां तक पहुंचने में कुल 16 घंटे 20 मिनट का वक्त लगेगा। ये विमान पांच देशों के ऊपर से गुजरते हुए 14 हजार 553 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगा।
ये भी पढ़ें: चीन को जवाब देने के लिए भारत अरुणाचल प्रदेश को रेल नेटवर्क से जोड़ेगा
हालांकि कतर एयरलाइंस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस विमान में कितन लोग सवार है। लेकिन ये बात जरूर सामने आई है कि प्लेन में 4 पायलट और 15 क्रू मेंबर्स है।
इससे पहले इमिरेट्स एयरलाइंस ने सबसे लंबी दूरी की विमान सेवा की शुरुआत की थी। उस वक्त फ्लाइट ने दुबई से ऑकलैंड के बीच करीब 14 हजार 200 किमी की उड़ान भरी थी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर उछाला कश्मीर मुद्दा, नवाज को मिला आर्मी का साथ
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय