मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कराने के लिये नए विकल्पों पर विचार कर रहा भारत
पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की आतंकवादियों की सूची में शामिल कराने की कोशिशें भारत ने फिर शुरू कर दी है।
नई दिल्ली:
पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की आतंकवादियों की सूची में शामिल कराने की कोशिशें भारत ने फिर शुरू कर दी है।
भारत मसूद के संबंध में नए विकल्पों पर विचार कर रहा है। सरकार के सूत्रों का कहना है, "हम सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और अन्य सह-प्रायोजकों के साथ भी इस मसले पर सलाह-मशविरा कर रहे हैं।"
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के साथ इस संबंध में बातचीत कर रहा है। इसके अलावा दूसरे विकल्पों पर भी भारत ने काम करना शुरू कर दिया है। भारत को चीन से मसूद के समले पर सहयोग नहीं मिल रहा, लेकिन भारत अब चीन के अड़ंगों की परवाह किये बगैर ही अपनी कोशिशें जारी रखेगा।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर पर दिये प्रस्ताव पर चीन की आपत्ति पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। भारत ने कहा था कि चीन आतंकवाद के खिलाफ लडाई में दोहरे मापदंड दिखा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि भारत ने जैश सरगना को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कराने के लिए नये सिरे से पहल शुरू करने की दिशा में अभी कोई समयसीमा तय नहीं की है।
भारत के प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद की 15 सदस्य देशों में से चीन को छोड़कर सभी का समर्थन मिल रहा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां