logo-image

लंबे विवाद के बाद टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से सायरस मिस्री का इस्तीफा

सायरस मिस्त्री ने टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से इस्तीफा दे दिया है। सायरस ने कहा, 'मैं टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे यह लगता है कि अब वक्त लड़ाई के तरीकों को बदलने का है। अब समय टाटा ग्रुप के बेहतर हितों के लिए लड़ने का है।'

Updated on: 20 Dec 2016, 08:51 AM

highlights

  • सायरस मिस्त्री ने टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से इस्तीफा दे दिया है
  • टाटा संस से हटाए जाने के बाद सायरस ने रतन टाटा को लेकर कई खुलासे किए थे

New Delhi:

सायरस मिस्त्री ने टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से इस्तीफा दे दिया है। सायरस ने कहा, 'मैं टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे यह लगता है कि अब वक्त लड़ाई के तरीकों को बदलने का है। अब समय टाटा ग्रुप के बेहतर हितों के लिए लड़ने का है।'

टाटा समूह की छह सूचीबद्ध कंपनियों से साइरस मिस्त्री ने इस्तीफा दे दिया है। साइरस ने टाटा केमिकल, टाटा पावर, इंडिया होटल्स और टाटा मोटर्स के पदों से इस्तीफा दे दिया है।

मिस्त्री ने कहा कि कंपनी के हित में उन्होंने टाटा ग्रुप की जिम्मेवारी संभाली थी। उन्होंने बीते आठ सप्ताह में कंपनी की विरासत बचाने की कोशिश की। हालांकि अब मैं बड़े मंच पर इस लड़ाई को ले जाऊंगा।

पिछले दिनों टाटा समूह की कंपनी टीसीएस और टाटा टेलीसर्विसेज के इजीएम में बहुमत के फैसले से साइरस मिस्त्री को डायरेक्टर के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद अन्य दूसरी कंपनियों की इजीएम मंगलवार से शुरू होने वाली है। 

मिस्त्री ने कहा कि टाटा समूह में सुधार, कंपनियों के कर्मचारियों और शेयरहोल्डर के हितों को ध्यान में रखते हुए मैंने इस्तीफे का फैसला लिया है। सायरस ने लिखा, 'मैंने अपनी लड़ाई को बड़े मंच पर ले जाने का फैसला लिया है ताकि समानता और कानून के सिद्धांतों को स्थापित किया जा सके।'

इसे भी पढ़ेंः सुब्रमण्यम स्वामी ने रतन टाटा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

सायरस ने कहा कि मैंने टाटा संस में गवर्नेंस के मसले को बार-बार उठाया। गौरतलब है कि टाटा संस के डायरेक्ट पद से हटाए जाने के बाद मिस्त्री ने रतन टाटा को निशाना बनाते हुए कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। इस्तीफे के एक दिन पहले ही मिस्त्री ने कहा था भारत सरकार को टाटा समूह के काम-काज में दखल देना चाहिए ताकि गवर्नेंस के मसले को सुलझाया जा सके।

इसे भी पढ़ेंः ट्रस्ट के चेयरमैन पद पर बने रहेंगे रतन टाटा, इस्तीफे की खबर को बताया अफवाह