क्रिसमस के जश्न के बीच मेक्सिको में 16 लोगों की हत्या
क्रिसमस की छुट्टी के दिन चल रहे जश्न के बीच मेक्सिको में 16 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीँ एक लोकेशन से 6 लोगों के कटे हुए सर भी पाए गए।
New Delhi:
क्रिसमस की छुट्टी के दिन चल रहे जश्न के बीच मेक्सिको में 16 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीँ एक लोकेशन से 6 लोगों के कटे हुए सर भी पाए गए। ये मुख्यतः उन राज्यों में हुआ जहाँ ड्रग माफिया बेहद सक्रिय हैं। दक्षिणी मेक्सिको के ग्वेरेरे में एक पारिवारिक समारोह के दौरान 7 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीँ चिहुआहुआ, जिसकी सीमा संयुक्त राज्य अमेरिका से मिलती है, में 9 लोगों की हत्या कर दी गई।
ग्वेरेरे की तरह चिहुआहुआ भी ड्रग माफिया के आतंक के लिए जाना जाता है। इन हत्याओं के पीछे भी ड्रग माफिया का ही हाथ माना जा रहा है। मारे गए लोगों में तीन पुलिस के अफसर भी थे। इससे पहले ग्वेरेरो तब चर्चा में आया था जब दो साल पहले 43 छात्र गायब हो गए थे। बाद में इन छात्रों की हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: जर्मनी में मिला दूसरे विश्व युद्ध के समय का बम, क्रिसमस का मजा किरकिरा
बता दें कि 2006 से अब तक मेक्सिको में ड्रग माफिया या अन्य दूसरी हिंसक घटनाओं में तकरीबन 1 लाख 70 हज़ार लोग मारे जा चुके हैं। तकरीबन 28 हज़ार लोग गायब भी हैं। हांलांकि यह साफ़ नहीं है कि इन हत्याओं और गुमशुदगी में संगठित आपराधिक गिरोहों का ही हाथ है लेकिन पैटर्न यही बताता है कि ये हत्याएं ड्रग माफिया के आपसी रंजिश का परिणाम है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vastu Tips For Study: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के लिए ये दिशा है बेस्ट
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व