logo-image

नोटबंदी के बीच डीआरआई ने नोएडा से बरामद किया 40 किलो सोना

डीआरआई ने नोएडा से 40 किलो सोना बरामद किया है। इस मामले में कंपनी के मालिक प्रशांत सागर अरोड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है।

Updated on: 20 Dec 2016, 06:02 PM

नई दिल्ली:

डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने नोएडा से 40 किलो सोना बरामद किया है। इस मामले में डीआरआई ने कंपनी के मालिक प्रशांत सागर अरोड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोप के मुताबिक अरोड़ा नोटबंदी के बाद दुबई से करीब 500 किलो सोना मंगाकर बेच चुका है।

खबरों की माने तो दुबई से 24 कैरेट के सोने के बिस्कुट आते थे और वापसी में तांबे के नकली गहने जाते थे। नोटबंदी के बाद ये खेल बड़े पैमाने पर चल रहा था।

बरामद सोने की कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी का उद्देश्य दुबई से आयात किए जा रहे उच्च शुद्धता वाले सोने का 10 फीसदी की बेसिक सीमा शुल्क ड्यूटी बचाकर घरेलू बाजार में डायवर्ट करना था।