logo-image

वाडिया ने टाटा संस और रतन टाटा के खिलाफ दायर किया आपराधिक मानहानि का मुकदमा

वाडिया ग्रुप के चेयरमैन नुस्ली वाडिया ने टाटा संस और रतन टाटा के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

Updated on: 23 Dec 2016, 05:36 PM

नई दिल्ली:

वाडिया ग्रुप के चेयरमैन नुस्ली वाडिया ने टाटा संस और रतन टाटा के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

टाटा संस ने नोटिस जारी कर वाडिया को टाटा स्टील के स्वतंत्र निदेशक पद से हटाने के लिए कहा था। साथ ही यह आरोप लगाया था कि वाडिया सायरस मिस्त्री को समर्थन दे रहे हैं।

टाटा संस के इस नोटिस का जवाब देते हुए वाडिया ने कहा था कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे और निंदनीय हैं। वाडिया ने नोटिस को वापस लेना के लिये कहा था।

ये भी पढ़ें: टाटा मोटर्स की ईजीएम में 71.20 फीसदी शेयरधारकों ने वा़डिया को हटाने के पक्ष में मतदान किया

उन्होंने टाटा संस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह व्यक्तिगत बदले की भावना से किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मांग की कि अगर दो दिनों के अंदर इस नोटिस को रद्द नहीं किया गया, तो वह अदालत का दरवाज़ा खटखटाएंगे।

ये भी पढ़ें: नुस्ली वाडिया ने टाटा संस को दिया मानहानि का नोटिस

24 अक्टूबर को टाटा संस के चेयरमैन सायरस मिस्त्री को उनके पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद से ही टाटा समूह में विवाद चल रहा है। इससे पहले शुक्रवार को नुस्ली वाडिया को टाटा मोटर्स के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया था।

टाटा मोटर्स की गुरुवार को मुंबई में हुई एक्सट्राऑडिनरी जनरल मीटिंग (ईजीएम) में 71.20 फीसदी शेयरधारकों ने उन्हें हटाने के पक्ष में मत दिया।