ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा अंतरराष्ट्रीय आतंकी की सूची में शामिल
अमेरिका ने अलकायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी की सूची में शामिल किया है।
नई दिल्ली:
अमेरिका ने अलकायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी की सूची में शामिल किया है।
अमेरिका ने यह घोषणा अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी की ओर से 25 वर्षीय हमजा को आधिकारिक रूप से संगठन का सदस्य घोषित करने के बाद किया है।
हमज़ा 2011 में अमेरिकी बलों द्वारा अपने पिता को मौत के घाट उतारे जाने के बाद से ही आतंकी संगठन अलकायदा के प्रचारक के रूप में सक्रिय हो गया था।
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि हमजा, 2011 में लादेन की मौत के बाद से ही अलकायदा में सक्रिय है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, हमजा को उस सूची में शामिल किया गया है, जिनके आतंकी गतिविधियों से अमेरिका की सुरक्षा को खतरा हो।
विदेश विभाग ने हमजा बिन लादेन को "विशेष रूप से नामित अंतरराष्ट्रीय आतंकी" की सूची में डालने का आदेश दिया है। इसका अर्थ है कि अमेरिकी नागरिकों का उसके साथ किसी भी तरह से संबंध रखना प्रतिबंधित है। साथ ही अमेरिकी क्षेत्र में उसकी हर संपत्ति जब्त होगी।
इसके साथ ही अमेरिका ने अरब प्रायद्वीप में सक्रिय अलकायदा के गुट (एक्यूएपी) के वरिष्ठ सदस्य इब्राहिम अल बाना को भी अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है।
विदेश विभाग ने कहा, 9 जुलाई 2016 में हमजा ने एक ऑडियो टेप जारी कर अमेरिका से ओसामा की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थी।
इसके अलावा अमेरिका में और दुनिया के दूसरे हिस्से में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले की चेतावनी भी दी थी। इसके साथ ही उसने सऊदी अरब की जनजातियों को संगठित होकर यमन में लड़ रहे अलकायदा का साथ देने की अपील की थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह