logo-image

मैदानी इलाकों में ठंड का कहर, दिल्ली में 2 डिग्री तो राजस्थान में पारा शून्य से नीचे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर पारा दो डिग्री तक लुढ़क गया है। राजधानी में लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर का कहर जारी है।

Updated on: 12 Jan 2017, 05:14 PM

highlights

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी शीतलहर का कहर जारी है
  • दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर पारा दो डिग्री तक लुढ़क गया है

New Delhi:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर पारा दो डिग्री तक लुढ़क गया है। राजधानी में लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर का कहर जारी है। 

देश के मैदानी इलाकों में हरियाणा के नारनौल में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। नारनौल का तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि राजस्थान के गंगानगर में -1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वहीं हरियाणा के भिवानी में शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान का चुरू सबसे सर्द रहा जहां का तापमान -1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में गुरुवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारी ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला में तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड पर यह दो डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि पालम में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 4.9 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली रीज वेधशाला में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी में पारा सात जनवरी से तेजी से लुढ़क रहा है और यह पांच दिनों में ही 10 डिग्री से अधिक लुढ़क गया है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में शीतलहर का कहर जारी है। आईएमडी अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में रविावर तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और 15 जनवरी के बाद न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।

आईएमडी अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को आंशिक बदली छाई रेहगी। यहां दिनभर हल्का कोहरा रह सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्ता 100 फीसदी जबकि दृश्यता 800 मीटर रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में घने कोहरे की वजह से कुल 26 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। आईएमडी अधिकारी के मुताबिक, 'कोहरे की वजह से आठ रेलगाडियों के समय में फेरबदल किया गया है जबकि सात रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।'