नोएडा: अवैध संबंधों के चलते मां ने प्रेमी के साथ मिलकर 15 साल के बेटे का किया कत्ल, दोनों गिरफ्तार
अवैध संबंधों को छुपाने के लिए एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित रूप से अपने 15 साल के बेटे का मर्डर कर दिया।
नई दिल्ली:
अवैध संबंधों को छुपाने के लिए एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित रूप से अपने 15 साल के बेटे का मर्डर कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लेने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
कैब ड्राइवर अमरीश कुमार अपनी पत्नी और बेटे प्रशांत के साथ नोएडा के सलारपुर में रह रहें थे। 10वीं में पढ़ने वाला प्रशांत 2 जनवरी को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला लेकिन ना तो वह कोचिंग पहुचा ना ही वापस घर लौटा। देर रात तक प्रशांत के घर ना आने पर परिजनों के उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नोएडा के सेक्टर 39 में दर्ज करा दी।
इस मामले की जांच करते हुए पुलिस को पड़ोस में रहने वाले मथुरा निवासी जीतेंद्र उर्फ जीतू पर शक गहराया। सख्ती से पूछने पर जीतू ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।
एएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया,' 2 जनवरी को जीतू ने प्रशांत का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छुपा दिया। उसकी निशानदेही पर नोएडा सेक्टर 96 की झाड़ियों से प्रशांत का शव भी बरामद कर लिया गया।'
पुलिस ने बताया,' जांच की जानकारी और शक से बचने के लिए वह हमेशा मृतक के पिता के साथ पुलिस स्टेशन आता था।'
इंस्पेक्टर अमर नाथ यादव ने बताया कि मृतक के अपनी मां के साथ जीतू को आपत्तिजनक अवस्था में देखे जाने के बाद उनको डर था कि कहीं इस बात की खबर महिला के पति को ना हो जाए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें