logo-image

'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग करते समय कई बार गलत तरीके से छूते थे करन जौहर: अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्में देने के लिए फेमस डायरेक्टर करन जौहर पर उनकी ही फिल्म की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आरोप लगाया है। अनुष्का ने कहा कि 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के दौरान करन जौहर उन्हें कई बार गलत तरीके से छूते थे।

Updated on: 27 Dec 2016, 05:15 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्में देने के लिए फेमस डायरेक्टर करन जौहर पर उनकी ही फिल्म की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आरोप लगाया है। अनुष्का ने कहा कि 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के दौरान करन जौहर उन्हें कई बार गलत तरीके से छूते थे। 'कॉफी विद करन' शो में शामिल हुई 'ऐ दिल है मुश्किल' की एक्ट्रेस ने कहा कि वे करन के खिलाफ सेक्शुअल हरैसमेंट का केस भी दर्ज कराने जा रही थीं।

यह खुलासा तब हुआ, जब शो में करन ने कहा कि 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के दौरान अनुष्का उनकी क्रश थी। इसी का जवाब देते हुए अनुष्का ने अपने साथ हुए बर्ताव का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें, बर्थडे स्पेशल: सलमान खान ने लॉन्च किया एप, क्या ये भी होगा एप की दुनिया का 'सुल्तान'?

खबरों की मानें तो, करन ने इस पर सफाई भी दी है। इस पर अनुष्का ने करन पर एक और एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। अनुष्का यहां पर भी चुप नहीं हुई, उन्होंने कहा कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी के दौरान करन ने जैकलीन फर्नांडीज को भी गलत तरीके से छुआ था।

इस दौरान शो में मौजूद कैटरीना कैफ ने करन का साथ दिया और अनुष्का से कहा कि हो सकता है तुम्हें ऐसा लगा हो। इस कानूनी लड़ाई को हमें किसी और दिन के लिए टाल देना चाहिए।