logo-image

बर्ड फ्लू से बचने के लिए दक्षिण कोरिया में मार दिए गए 2.5 करोड़ पक्षी

South Korea kills birds over bird flu fears

Updated on: 25 Dec 2016, 09:19 PM

नई दिल्ली:

बर्ड फ्लू के खतरे से बचने के लिए दक्षिण कोरिया में 2.5 करोड़ पक्षियों को मार दिया गया। रविवार को इस बात की अधिकारिक घोषणा की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में और 30 लाख पक्षियों को खत्म करने की उनकी योजना है।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य एच5एन6 वायरस को फैलने से रोकना है। प्रवासी पक्षियों के देश के दक्षिणी भाग हेनाम में आने से गत 16 नवम्बर को इस वायरस का पता लगा था और अब यह वायरस देश के अन्य भागों में फैल गया है।

इसे भी पढ़ें: जापान के एक पॉल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दो लाख मुर्गियों को मारने का आदेश

कृषि, खाद्य और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के ली योन- जिन के अनुसार, देश में करीब 15 प्रतिशत मुर्गियों को मार दिया गया है।

हाल के वर्षो में देश में साल 2014 में सर्वाधिक बर्ड फ्लू फैला था जिसके कारण 1.40 करोड़ मुर्गियों का खात्मा किया गया था। इस वजह से मुर्गी पालन क्षेत्र को भारी घाटा हुआ था।

साल 2015 के अंत में दक्षिण कोरिया के पास 87 लाख बत्तख और 1.55 करोड़ मुर्गियां थीं।

बर्ड फ्लू को लेकर जापान में भी अधिकतम सतर्कता बरती जा रही है। वहां 5 लाख से अधिक बत्तखों और मुर्गियों का खात्मा किया गया है।