logo-image

262 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

शेयर बाज़ार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 262 अंकों की गिरावट के साथ 25,980 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 7,980 के स्तर पर बंद हुआ।

Updated on: 22 Dec 2016, 05:42 PM

New Delhi:


शेयर बाज़ार में गिरावट का दौर जारी है। आज के कारोबार में सेंसेक्स 262 अंकों की गिरावट के साथ 25,980 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 7,980 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले 21 महीनों में सेंसेक्स की यह गिरावट सर्वाधिक है। कमज़ोर वैश्विक संकेतों का असर शेयर बाज़ार पर दिखाई दिया और खुदरा निवेशकों की भारी बिकवाली के बाद सेंसेक्स औंधे मुंह गिरा। 


सबसे ज़्यादा बिकवाली बैंकिंग, मेटल शेयरों में हुई है। सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयर्स रहे बज़ाज फिनसर्व, पिरामल एंटरटेनमेंट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़, वेदांता लिमिटेड और श्री सीमेंट्स वहीं सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयर्स रहे आईटीसी, एशियन पेंट्स, भारती इंफ्राटेल, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज़ और कॉनकोर। 


इससे पहले एशियाई बाज़ारों के कमज़ोर रहने और वॉलस्ट्रीट पर यूरोपीय बैंक्स के कमज़ोर रहने की संभावनाओं के दबाव का असर भारतीय शेयर बाज़ार पर भी दिखाई दिया और बिकवाली का दौर रहा।