मध्यप्रदेश के धार में ठंड के कारण स्कूलों के समय में बदलाव
बढ़ती ठंड के कारण मध्य प्रदेश के धार जिले में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में समय का बदलाव किए जाने के आदेश दिए गए।
ऩई दिल्ली:
बढ़ती ठंड के कारण मध्य प्रदेश के धार जिले में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में समय का बदलाव किए जाने के आदेश दिए गए।ठंड के कारण सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। अब यहां विद्यालय सुबह साढ़े आठ बजे खुलेंगे।
जिलाधिकारी श्रीमन शुक्ला ने अत्यधिक सर्दी के कारण प्रात: कालीन पारी में लगने वाले कक्षा पहली से आठवीं तक के शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और अनुदान प्राप्त विद्यालयों का समय 19 दिसंबर से प्रात: 8.30 बजे निर्धारित किए जाने का आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी द्वारा शनिवार शाम जारी आदेश में कहा गया है कि जितना समय सुबह बढ़ाया गया है, उतना ही समय आगे बढ़ाया जाए, ताकि अध्यापन का निर्धारित समय कम न हो। यह आदेश 19 दिसंबर सोमवार से प्रात: कालीन कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यालयों पर लागू होगा। यह समय परिवर्तन 10 फरवरी तक के लिए किया गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए