logo-image

ट्रंप ने भारतीय मूल के राज शाह को दी व्हाइट हाउस में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अमेरिका के नये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के हिलेरी क्लिंटन विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले युवा भारतीय अमेरिकी राज शाह को व्हाइट हाउस टीम के एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

Updated on: 05 Jan 2017, 08:20 AM

नई दिल्ली:

अमेरिका के नये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए हिलेरी क्लिंटन विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले युवा भारतीय अमेरिकी राज शाह को व्हाइट हाउस टीम के एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रेसीडेन्शियल ट्रान्जिशन टीम के अनुसार, शाह को ट्रंप के उप सहायक, उप संचार निदेशक और अनुसंधान निदेशक की जिम्मेदारियों के लिए नियुक्त किया गया है।

राज शाह ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के हिलेरी क्लिंटन विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राज शाह 30 साल के हैं।  

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में परफॉर्म करेगी ये बॉलीवुड अभिनेत्री

राज अभी रिपब्लिकन नेशनल कमेटी में रिसर्च हेड के तौर पर काम कर रहे थे। शाह के माता-पिता गुजरात से अमेरिका आए थे। शाह का शिकागो में रहते हैं उनका जन्म और परवरिश वहीं हुई है।

शाह के पिता पढ़ाई के लिए अमेरिका आये थे जिसके बाद वह वापस शादी के बाद 70 के दशक के आखिर में अमेरिका लौट आए। 

यह भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप का मीडिया पर निशाना कहा, सीएनएन ने मेरी 'सबसे खराब' तस्वीर का इस्तेमाल किया