logo-image

Diwali 2016 : दिवाली पर इन 6 चीजों का दिखना आपके लिए होगा शुभ

Diwali puja or deepawali 2016 superstitions that every indian will know

Updated on: 30 Oct 2016, 02:15 PM

नई दिल्ली:

इस समय दिवाली के जश्न को लेकर हर कोई खासा उत्साहित है। ऐसे में अगर कुछ अनजाने में ही दिख जाए तो आपकी चांदी ही चांदी हो जाती है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दिवाली के दिन ये चीजें होती हैं तो मान लिजिएगा कि आपका भाग्य चमकने वाला है।

1. दीपावली की रात घर में छ‌िपकली का द‌िखना शुभ माना जाता है। अगर आपको घर में दीपावली की रात अगर छिपकली दिखती है, तो समझ लेना कि आपका भाग्योदय होने वाला है।

ये भी पढ़ें, ट्विटर पर #HappyDeepavali हैशटैग के साथ 1 दिन पहले लोगों ने मनाई दीपावली

2. दीपावली के द‌िन अगर आपको कोई कन्या आकर कुछ उपहार या स‌िक्का दे जाए, तो ये भी आपके लिए शुभ संकेत है।

3. देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू द‌िख जाए तो यह बड़ा ही अच्छा शगुन माना जाता है।

4. दीपावली के द‌िन आपके घर में ब‌िल्ली का प्रवेश हो जाना शुभ शगुन है।

ये भी पढ़ें, Diwali 2016: लक्ष्मी-गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और समय

5. क‌िन्नर का आपके घर आना और आपके द‌िए शगुन के पैसों से एक रुपया न‌िकालकर आपको वापस देना।

6. रास्ते में ग‌िरा हुआ पैसा म‌िलना भी शुभ माना जाता है। अगर आपको रास्ते में ​गिरे हुए पैसें मिलें तो उसे उठाने में तनिक भी देर न करें।

तो इस दिवाली पर इन बताई गई चीजों का ध्यान जरूर रखें।