एक बार फिर से ऑस्कर की दौड़ में ए.आर. रहमान, 'पेले' के लिए मिला नॉमिनेशन
स्लमडॉग मिलेनियर से विश्व के बड़े और प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड ऑस्कर जीतने वाले भारतीय संगीतकार ए.आर रहमान एक बार फिर से ऑक्सर की दौड़ में हैं।
highlights
- 2009 में फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए जीत चुके हैं दो ऑस्कर
- फिल्म 'पेले: बर्थ ऑफ ए लीजेंड' के लिए मिला नामांकन
नई दिल्ली:
भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान एक बार फिर से ऑस्कर की दौड़ में हैं। इस बार वह फिल्म 'पेले: बर्थ ऑफ ए लीजेंड' के लिए दौड़ में शामिल हैं। बता दें कि इसके पहले रहमान 2009 में अपनी फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए दो ऑस्कर जीत चुके हैं। वहीं, इस बार 89वें एकेडमी अवॉर्ड्स में ऑरिजिनल स्कोर के लिए नामांकन सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें-जब ए आर रहमान और मार्टिन के 'वंदे मातरम' गाने पर झूम उठे सितारे
'अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह सूचना जारी की है। 89वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए अंतिम नामांकनों की घोषणा 24 जनवरी को की जानी है। वहीं पुरस्कार समारोह 26 फरवरी को हॉलीवुड में 'हॉलीवुड एंड हाइलैंड सेंटर के डोल्बी थियेटर' में आयोजित किया जाएगा।
रहमान इससे पहले 2009 में अपनी फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए दो ऑस्कर जीतकर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्हें फिल्म के गीत 'जय हो' के लिए बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर और बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए पुरस्कार दिया गया था। वहीं साल 2014 में 'मिलियन डॉलर आर्म', 'द हंड्रड-फुट जर्नी' और भारतीय फिल्म 'कोचादइयां' के लिए भी उनका काम दावेदारों में था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें